शिक्षक संगठन बीएसए को बुके देकर नववर्ष की बधाई दी

लम्बित प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा किया,स्वीकृति वेतनमान की पत्रावली प्रदान
चन्दौली। उ प्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर डायरी और बुके देकर नववर्ष की बधाई दी. साथ ही लम्बित प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा किया.
आज बहुप्रतीक्षित चयन वेतनमान की अवशेष पत्रावली लगभग 196 महोदय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी. जिसके लिए संगठन द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया.
जिलाध्यक्ष आनंद पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को दूर करवाने के लिए संगठन हमेशा तैयार रहता है. शिक्षको की समस्याओं को दूर करने लिए हर संघर्ष किया जाएगा. संगठन शिक्षको की ताकत है. शिक्षकों के मान सम्मान के लिए हर समय हम सभी तैयार है.
इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील सिंह, जिला प्रवक्ता बलराम पाठक , सकलडीहा अध्यक्ष मनोज सिंह ,सदर अध्यक्ष अजीत सिंह ,बरहनी मंत्री संजय कुमार ,जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम ,जमील अहमद, शमशीर आलम मदन तिवारी आदि