चार पहिया वाहनों की की गई सघन तलाशी, उतरवाई गई काली पट्टी

24e3a0e10867
चंदौली,
सकलडीहा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कमर कस ली है और लगातार भ्रमण शील है। जिस क्रम में रविवार को सीओ रघुराज के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस पैदल गश्त करते हुए दर्जनों वाहनों की सधन तलाशी की। इस दौरान कई वाहनों से काली पट्टी उतरवाया गया। तीन सवारी और बगैर हेलमेट चलने वालों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई किया गया।


फोटो: सकलडीहा में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पुलिस व अन्य


चुनाव आयोग की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिये पुलिस प्रशासन जुट गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फूंडे और पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के साथ सहित अन्य आपत्ति जनक सामाग्री के वितरण को लेकर जगह जगह गश्त किया जा रहा है। 

इस क्रम में सीओ रघुराज के नेतृत्व में केातवाली पुलिस ने डेढ़ावल, नईबाजार, सकलडीहा अलीनगर तिराहा, सकलडीहा चंदौली, चहनिया और धानापुर व कमालपुर रोड पर पैदल गश्त करते हुए चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सधन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों चार पहिया वाहनों के काली पट्टी उतरवाया गया।

 दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और बगैर हेलमेट वालों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई की गयी। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जायेगा। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार सिंह, एसआई धर्मदेव सिंह, गोपाल तिवारी, राणा प्रताप यादव, संदीप तिवारी,सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *