चंदौली में नकबजनी करने वाले चार अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही

555ca179f0b7
चन्दौली,चकिया। स्थानीय पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र से नकबजनी करने वाले गैंग लीडर सहित उसके चार सदस्यों के विरुद्ध रविवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा में पाबंद करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी है। 

थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में गैंग लीडर रजनीकान्त पासवान उर्फ पिण्टू पुत्र गोपाल पासवान व सदस्यगण बृजेश सैनी पुत्र स्व0 बेचन सैनी निवासीगण ग्राम जफरपुरा थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर व प्रमोद प्रजापति पुत्र रामसूरत प्रजापति और त्रिभुवन पासवान पुत्र स्व0 मंगल पासवान निवासीगण ग्राम जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली के विरुद्ध मु0अ0सं0 121/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, हे0का0 सूरज कुमार, का0 प्रदीप यादव कोतवाली चकिया जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *