विद्यालय परिसर में गंदगी पाई गई तो संबंधित सफाई कर्मी पर गिरेगी गांज: एडियो

e100d48526e1
चंदौली । एडीओ पंचायत सकलडीहा बजरंगी पाण्डेय ने गुरुवार 18 अप्रैल 2024 को सभी सफाई कर्मी अपने ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालयों में जहां पर निर्वाचन हेतु बूथ बनाए गए हैं कि व्यापक साफ सफाई का कार्य करेंगे। विशेष कर शौचालय एवं बूथ के कमरों की यदि कहीं निरीक्षण में विद्यालय परिसर में गंदगी पाई जाती है तो संबंधित सफाई कर्मी के निलंबन की कार्यवाही की जाएगी ।शौचालय में पानी की उपलब्धता रनिंग वाटर सप्लाई का कार्य यदि कहीं बाधित है,टूटा हुआ है या अन्य कोई समस्या है तो उसको लिखित रूप से ग्राम पंचायत एवं विद्यालय का नाम लिखते हुए ग्रुप में आज अवश्य अवगत कराएंगे।
 


सभी सचिव साहबान आज अपने क्षेत्र में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय खुले रहने की अवधि में अपने ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर 10 बूथों का सत्यापन कर लिखित रूप से सूचना ग्रुप में देंगे तथा सफाई कर्मियों की उपस्थिति में बेहतर साफ सफाई का कार्य कराएंगे एवं जो भी छोटी-छोटी क जैसे रनिंग वाटर की सप्लाई की स्थिति का विशेष ध्यान देंगे, तथा विद्यालय पर आने जाने वाले मार्ग यदि खराब है तो उन्हें मरम्मत करने का कार्य कराएंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मतदेय स्थलों पर विशेष कर पेयजल एवं शौचालय संबंधी खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए विशेष कार्रवाई करने की बात कही है। आज कार्य न करने अथवा रिपोर्ट न देने या अनुपस्थित रहने वाले सचिव के विरुद्ध एक दिन का वेतन अवरूद्ध कर दिया जाएगा।
 सभी पंचायत सहायक अपने ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालयों में बने मतदेय स्थलों पर जाकर अपनी उपस्थिति में बेहतर साफ सफाई का कार्य कराएंगे साथ ही शौचालय की स्थिति, प्रयोग योग्य है अथवा कोई कमी है ,शौचालय में पानी की सप्लाई की व्यवस्था, ठीक है अथवा कोई कमी है, जिन कमरों में मतदान होना है वहां रैंप की स्थिति तथा अन्य जो भी कमियां हैं उनका विवरण सादे पन्ने पर लिखकर ग्राम पंचायत का नाम प्राथमिक विद्यालय का नाम अंकित करते हुए ग्रुप में शेयर करेंगे किसी भी पंचायत सहायक को आज कोई भी अवकाश देय नहीं होगा ।

शिक्षकगण को निर्देश

 सभी कंपोजिट विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों में लोकसभा निर्वाचन 2024 में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों से आप सभी अवगत होंगे। आज 18 अप्रैल 2024 को सभी सफाई कर्मियों को विद्यालयों की व्यापक साफ सफाई हेतु निर्देश दिया गया है तथा सचिव एवं पंचायत सहायक को भी निर्देशित किया गया है कि शौचालय, पानी की व्यवस्था एवं अन्य जरूरी चीजों का निरीक्षण कर उसको तत्काल ठीक करा लें,जिसमें आप सभी का भी पूर्ण सहयोग अपेक्षित है । कृपया आप आपसी समन्वय स्थापित कर मतदान केन्द्रों को परफेक्ट स्थिति में करते हुए ग्रुप में अवगत कराने का कष्ट करें या यदि कहीं कोई कमी है जिसमें मेरे सहयोग की आवश्यकता हो तो भी ग्रुप में बताने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *