चंदौली पुलिस ने कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 15 अपराधियों को भेजा जेल

चन्दौली। पुलिस ने कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 15 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मा0न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वॉरंट के आधार पर कार्यवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस
द्वारा कानून व शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके क्रम में मंगलवार को एक दिवसीय अभियान चलाकर गैर जमानती वारंट के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है।
थाना चकिया से जमालुद्दीन पुत्र करीमुल्ला निवासी पुराना वार्ड नं. 5 वर्तमान वार्ड 12 कस्बा चकिया, नसरूद्दीन पुत्र वलीउल्लाह निवासी पुराना वार्ड नं. 5 वर्तमान वार्ड 12 कस्बा चकिया, मो0 मुस्तफा पुत्र जमालुद्दीन निवासी पुराना वार्ड नं. 5 वर्तमान वार्ड 12 कस्बा चकिया, चिल्लर पुत्र जोखू बनवासी निवासी सीता ताली
थाना सैयदराजा से लड्डू यादव उर्फ मंजीत यादव पुत्र नन्दु यादव उर्फ नन्दलाल यादव निवासी ग्राम धरौली, बाबूलाल पुत्र बुद्दु निवासी ग्राम बरठी कमरौर, प्रकाश बिन्द पुत्र राधे बिन्द निवासी ग्राम बरठी कमरौर
थाना धीना से फिरोज पुत्र मुहर्रम नि0 डिग्घी, बृजेश राय पुत्र चन्द्रमा राजभर नि0 ग्राम इनायतपुर,सुखराज पुत्र हरिहर निवासी लखईपुर,
थाना चन्दौली से वारण्टी रिंकु कुमार पुत्र स्व0 रविन्द्र कुमार निवासी दरवेशपुर, आशुतोष सिह पुत्र स्व0 वशिष्ठ नरायण सिह निवासी महेन्द्र कालेज के बगल मे कस्बा चन्दौली,
थाना अलीनगर से भरत पुत्र रामकृत निवासी ग्राम सदलपुरा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
थाना शहाबगंज से नन्हे उर्फ श्यामनारायण पुत्र शिवराज ग्राम मसोई थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली हालपता पचपरा थाना इलिया
थाना चकरघट्टा से रामअधार पुत्र स्व0 सरनाम नि0ग्राम0 सोनवार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र 70 वर्ष