नहर में मिला मुन्ना यादव का रक्त रंजित शव, हत्या की आशंका

2301c45ed4b3
चंदौली। जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंशीपुर नहर में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि बीती रात युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दिया गया है. सूचना पर पहुंचे सीओ सकलडीहा रघुराज, बलुआ थानाध्यक्ष डॉ.आशीष मिश्रा मय फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया. शव की शिनाख्त देवरापुर निवासी 25 वर्षीय मुन्ना यादव के रुप में हुई.

मुन्ना यादव जौनपुर शराब की दुकान पर रहता था. पिछले दो माह से छुट्टी पर घर आया हुआ था. कल जौनपुर के लिए निकला था कि आज नहर में उसका रक्त रंजित शव मिला. इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है. शव को शिनाख्त देवरापुर निवासी मुन्ना यादव के रुप में हुई है. जिसकी अग्रीम कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *