भारतीय अवस्थी किसान यूनियन का तीसरे दिन भी धरना जारी

a087368d76eb

11सूत्रीय मांगों पर अड़े,प्रशासन के मौन रहने पर आक्रोश, आंदोलन तेज करने की चेतावनी 

धानापुर, (चंदौली)। क्षेत्र के श्रीकांतपुर में शहीगांव रमौली मार्ग पर भारतीय अवस्थी किसान यूनियन (अराजनैतिक) का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी है। किसान बिजली बिल में भारी भ्रष्टाचार, नहर सिल्ट की सफाई में घोटाले, तालाब, चकरोड, खादगड्ढा, हड़ोहर पर अतिक्रमण, मनरेगा में भारी लूट जैसे 11 मुद्दों पर प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

अब तक किसी सक्षम अधिकारी के धरना स्थल पर न पहुंचने से किसानों में भारी गुस्सा है। प्रशासन के मौन रहने पर आक्रोशित किसानों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। अरुण तिवारी उर्फ बुल्लू तिवारी की अध्यक्षता में पंचायत आयोजित कर आगे की उग्र रणनीति पर चर्चा की गई।

किसान यूनियन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान अरुण तिवारी, अखिलेश यादव, अंजनी तिवारी, विनोद, सुरेश राम, लालबिहारी, रितेश, झगड़ू प्रसाद, उमाशंकर, शाहील, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *