चंदौली में रन फॉर यूनिटी के साथ गूंजी एकता की हुंकार

a6032ea64f6c
एडीजी और आईजी ने लगाई दौड़, नए कानूनों की दी गई जानकारी 

चन्दौली। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के संदेश को मजबूत करने, युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के प्रयास से राष्ट्रीय एकता दिवस को पूरे देश मे बड़े ही उत्साह से मनाया गया. वहीं हमे एकता से रहने और राष्ट्र को हमें अपने आप को समर्पण करने का संदेश दिया गया.



लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं. 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में चंदौली में भी यह आयोजन बड़े उत्साह और देश भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ. गंजी प्रसाद तिराहे से अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वारणासी के साथ जवानों द्वारा दौड़ शुरू कर थाना अलीनगर पर समापन किया गया. रन फॉर यूनिटी’ का यह आयोजन जनपद के समस्त थानों पर वृहत स्तर पर किया गया.

इस आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

दौड़ के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के प्रति जन जागरूकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पम्पलेट का वितरण कर जागरूक किया गया. प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया.

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, आकांक्षा गौतम पुलिस उपाधीक्षक ( प्रशिक्षणाधीन), प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय, थानाध्यक्ष महिला थाना पूजा कौर, यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश, पिंक स्कूटी दल, पीआरवी वाहन, अग्निशमन वाहन सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *