चाचा ने ही किया था 5 साल के मासूम अपहरण

da7d4b4b4bba
हत्या कर शव को फेंका था कुएं में, पारिवारिक मन मोटाव था कारण

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के थाना सकलडीहा अंतर्गत नौरंगाबाद गांव में 
बीते दिनों 5 वर्षीय बालक का अपहरण हो जानें का मामला प्रकाश में आया था. वादी की तहरीर पर पुलिस मामला को दर्ज कर ततपरता दिखाते हुए अपहरण कर हत्या करने वाले चाचा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं हत्या की घटना में प्रयुक्त वस्तु बरामद कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की.
 

फोटो: थाना सकलडीहा पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार असलम उर्फ अरमान
बीते 4 मई को नौरंगाबाद गांव के प्रधान अरसद अली अन्सारी पुत्र स्व0 वकील अहमद ने थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि उनका पौत्र मंजर अली पुत्र समीर अली उर्फ तूरफान उम्र 05 वर्ष दरवाजे पर खेल रहा था कि सुबह 10 बजे से गायब है. उक्त सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपहृत मंजर अली की तलाश में गाँव के आसपास के सीसीटीवी फूटेज व सीडीआर के अवलोकन से अपहृत के चाचा असलम उर्फ अरमान पुत्र अरशद अंसारी निवासी ग्राम नौरंगाबाद थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली का नाम प्रकाश में आया.

 पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा पारिवारिक मन मोटाव के कारण अपने सगे भतीजे मंजर अली को घुमाने फिराने के बहाने बिना परिवार वालो को बताये अपने साथ लेकर चला गया तथा अपने भतीजे की हत्या कर साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को धानापुर में सडक के किनारे स्थित कुऐ में फेंक दिया. 

अभियुक्त की निशानदेही पर सकलडीहा पुलिस द्वारा अपहृत के शव को बरामद करते हुए पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराया गयी, तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने हुए कपड़े व हेलमेट व जूता अभियुक्त के घर से बरामद किया गया एंव अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद थाना हाजा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी.
सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *