उच्च प्राथमिक विद्यालय बसनी के बच्चों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Uncategorized
बालिकाएं लगातर पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक तो एकल और युगल दोनों वर्गों में बालकों ने  द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया 

चंदौली, सकलडीहा। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन इवेंट में इस बार भी उच्च प्राथमिक विद्यालय बसनी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. 22वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालिकाओं के एकल और युगल दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है.बालिकाओं की यह लगातार पांचवीं बार जीत थी.

साथ ही बालकों के एकल और युगल दोनों वर्गों में बालकों ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है. विद्यालय के सहायक अध्यापक और बच्चों के कोच विनोद कुमार के अथक प्रयास और निजी सहयोग से बच्चे अनवरत उपलब्धि हासिल कर रहे हैं. बच्चियों के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले तो ये बच्चे किसी से कम नहीं हैं.

बच्चों के इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार गौतम, सहायक अध्यापक रणबीर सिंह, विरेन्द्र भारती और खेल अनुदेशक सविता ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभ कामनाएं दी और आगामी मंडल स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने विजय अभियान को जारी रखने के लिए उन्हें मंगलकामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *