नागरिक सुरक्षा कोर व विद्यालय की छात्राओं अध्यापिकाओं ने मतदान में भूमिका हेतु दिलाई शपथ

87e08136b771
रिपोर्ट ! विजय गुप्ता

चन्दौली,
डीडीयू नगर। जिला मजिस्ट्रेट/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा चंदौली के आदेश के क्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 



इस दौरान पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10:00 बजे स्थानीय मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के समीप स्थित राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में डी सी मनरेगा रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम विराग पांडेय,कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह, आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों व विद्यालय की छात्राओं तथा अध्यापिकाओं ने मतदान में अपनी भूमिका हेतु शपथ लिया ।

तत्पश्चात कोर व विद्यालय की ओर से संयुक्त मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गयी जो मुख्य बाजार पहुंचकर काली मंदिर, गल्ला मंडी, परमार कटरा, नई सट्टी होते हुए सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुयी। जहां सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीसी मनरेगा ने अपने संबोधन में कहा कि 18 वर्ष के उपर के मतदाता अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है ताकि मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो सके। 

उपजिलाधिकारी विराग पांडेय ने कहा कि वर्तमान में मतदाता कार्ड आनलाईन हो गया है जिसे कभी भी घर बैठे निकाला जा सकता है अत:अपना मतदान कार्ड प्राप्त कर लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम के अंत में नासुको के चीफ वार्डेन राजीव गुप्ता व व.सहा.उप नियंत्रक योगेश कुमार श्रीवास्तव ने आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । 

इस मौके पर कोर के कार्यालय सहा.राजीव कुमार, स्टार.आफीसर फायर कमलेश तिवारी, आईसी ओ धर्म प्रकाश जायसवाल , पोस्ट वार्डेन लल्लन प्रसाद, विजय दूबे,लोमेश परमार, बलजीत कुमार, मनीष कुमार व अन्य सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह,शरद कुमार मिश्रा, सुधीर भास्कर राव पांडे,विजय प्रताप सिंह,प्रमिला मिश्रा, रचना मौर्य मीरा सिंह, राजन कुमारी, मंजीषा शशि पांडेय,पूनम कनौजिया,सरिता आदि अध्यापिका व सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें