चंदौली के ब्रम्ह जी पोखरे में मिला मैना उर्फ महेंद्र का शव

चंदौली। सदर कोतवाली अंतर्गत मैना उर्फ महेन्द्र प्रजापति के घर से गुम होने का मामला प्रकाश में आया। जिसपर पुलिस मामले को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए उसके शव को केशवपुर स्थित ब्रम्ह जी पोखरे से बरामद कर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर नजर गड़ाए हुए हैं। इसी क्रम में मृतक का भाई सुक्खु प्रजापति पुत्र टोल्हु प्रजापति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसका भाई उपरोक्त रविवार की रात से घर वापस लौटकर नही आया। रात में काफी खोजबीन की गई, किन्तु कोई जानकारी नही मिली।


प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस ने अपरान्ह 01:56 बजे गुमशुदगी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। जिसके क्रम में शाम 06.00 बजे ग्राम केशवपुर में ब्रह्म जी पोखरे के पास मृतक का साइकिल व चप्पल बरामद हुआ। पुलिस शक के आधार पर स्थानीय गोताखोरो द्वारा पोखरे की तलाश कि गयी तो पोखरे में मैना उर्फ महेन्द्र प्रजापति का शव बरामद हुआ है।

शव को कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *