उदयपुर में छात्र की चाकू घोंपकर हत्या बेहद शर्मनाक

8dee93e65aac
कट्टरपंथी जहनियत ने देवराज के पीठ पर चाकू से वार करके मार डाला 

राजस्थान, उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।डॉक्टरों की टीम पिछले चार दिन से इलाज कर रही थी.कोशिशों के बावजूद घायल छात्र को बचाया नहीं जा सका.दोपहर से घायल बच्चे के ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आई.16 अगस्त को स्कूल में सुबह साढ़े 10 बजे सूरजपोल थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में चाकूबाजी की घटना हुई थी.


फोटो : मृतक देवराज मोची की फाइल फोटो 


 
इससे पहले दोपहर करीब सवा दो बजे घायल छात्र को कलेक्टर से अनुमति मिलने के बाद सगी बहन सुहानी और चचेरी बहनों ने राखी बांधी थी. बहनें अस्पताल पहुंची और भाई को राखी बांधकर उसके दीर्घायु होने की प्रार्थना की थी।

छात्र देवराज का शव उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी से खेरादीवाड़ा स्थित उनके पैतृक निवास पर ले जाया गया, जहां पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस परिजनों को समझा रही थी. मां ने आरोपी छात्र को सख्त सजा की मांग की. शव को निवास स्थान से अशोक नगर स्थित मोक्षधाम ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ. प्रशासन अलर्ट मोड पर है. छात्र देवराज के घर से लेकर प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात है. 

चौक-चौराहों पर भी पुलिस फोर्स तैनात

छात्र देवराज की मौत के बाद उदयपुर शहर के कई बाजारों, चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की गई है। सोमवार रात 10 बजे तक शहर में नेटबंदी रही.

उदयपुर रेंज के आईजी अजयपाल लांबा ने बताया कि घायल छात्र की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को मृतक के पैतृक गांव से अशोक नगर मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया . गौरतलब है कि चाकूबाजी की घटना के कारण बीते शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया. चाकूबाजी की घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया था. एक मॉल में एक दुकान में तोड़फोड़ करने के अलावा मोटर गैराज में कुछ कारों को आग लगा दी थी. घटना को देखते हुए, अगले आदेश तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई . शहर में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने के लिए धारा 163 भी लागू कर दी गई .

छात्र देवराज की हो गई मौत 

उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की सोमवार (19 अगस्त) मौत हो गई. उदयपुर में भारी पुलिस बल तैनात है. इंटरनेट बंद कर दिया गया है. उदयपुर में 16 अगस्त को स्कूली बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें देवराज नाम के छात्र को चाकू मारा गया था. वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. देवराज की हालत गंभीर थी. इलाज के दौरान देवराज की मौत हो गई. उदयपुर में पुलिस हाई अलर्ट पर है. जबकि, पूरे जिले में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

उदयपुर के आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने इस बारे में बताया है कि देवराज की हालत गंभीर बनी हुई थी. लेकिन, देवराज के शरीर से खून ज्यादा बह गया था. उसके इलाज के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बुलाया गया था. लेकिन, इसके बाद उसे बचाने में सफलता नहीं मिल सकी. 

उदयपुर में 24 घंटे तक ठप रही इंटरनेट सेवा 

उदयपुर में शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है, जो सोमवार रात 10 बजे तक बन्द रही। जिससे किसी तरह की अफवाह फैलाई न जा सके. चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है. 

शहर का बिगड़ गया था माहौल 

16 अगस्त को जब घटना हुई थी इसके बाद शहर में माहौल बिगड़ गया था. जगह-जगह लोगों ने प्रदर्शन किया था. हालांकि, इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम की थी. इस दौरान शहर में धारा 163 लागू किया गया था. जो अभी भी लागू है.दूसरी ओर आरोपी छात्र और उसके पिता को पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके अलावा आरोपी के घर पर नगर निगम द्वारा बुल्डोजर कार्रवाई भी की गई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *