797 वाहनों का किया गया चालान, 08 सीज

02ba3616b71a

चंदौली, सटीक संवाद। जिले की यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करने वाले 797 वाहनों का चालान किया गया. जिनमें 157 ई-रिक्शा को अन्य धाराओं में कार्रवाई और 08 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया.

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम चंदौली द्वारा कम उम्र के ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया.जिसके दौरान आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने हेतू जागरूक किया गया. 

नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें । 
इसी अभियान के क्रम में दिनांक -01.04.2025 से 06.04.2025 तक कुल 165 ई-रिक्शा के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गयी, जिसमे से कुल-08 ई-रिक्शा को सीज किया गया जो नाबालिग द्वारा चलाये जा रहे थे, एवं कुल 157 ई-रिक्शा का चालान अन्य धाराओं जैसे -यातायात नियमों का पालन ना करना, बिना ड्राइविंग लाईसेन्स के वाहन चलाना, गलत दिशा से वाहन चलाना इन धाराओ में 632 वाहनों सहित कुल 797 वाहनों का चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *