सकलडीहा तहसील का लाखों की लागत से बना शौचालय बना शोपीश

c9d8d477da6b
चंदौली,
सकलडीहा, तहसील मुख्यायल पर पांच सौ से अधिक अधिवक्ता, सैकड़ों तहसील कर्मी/अधिकारी व हजारों की संख्या में मुकदमों से सम्बन्धित वादी प्रतिवादी और फरियादियों का प्रत्येक दिन आना जाना लगा रहता है। बावजूद बीते तीन माह से पानी की टंकी का मोटर खराब हो जाने के कारण लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय शोपीश बनकर रह गया है। जिसके कारण सुबह शाम महिलाओं के साथ अधिवक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


फोटो: तहसील का बंद पड़ा शौचालय


अधिवक्ता रामकीर्तन सिंह,दशरथ यादव,उपेन्द्र नारायण सिंह,अशोक यादव,दिनेश सिंह, शिवपूजन राम द्वारा अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अनजान बने हुए है। जबकि दो दिन पूर्व तहसील दिवस में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराया है। इसके बाद भी समस्या को लेकर तहसील प्रशासन के मौन साधे रखने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।

बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने की मांग उठाया है। तहसीलदार अखिलेश गुप्ता ने बताया कि शीध्र ही समस्या को दूर कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *