चंदौली पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, अलीनगर, धानापुर व कंदवा को मिले नए प्रभारी

2c26cca16712

चंदौली। जनपद पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने छह निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में तबादला आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जन शिकायत प्रकोष्ठ/मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक गगन राज सिंह को अलीनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं जनपद नियंत्रण कक्ष में तैनात निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक धानापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में वीएसओ टीम में कार्यरत उपनिरीक्षक विनोद कुमार अंचल को कंदवा थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल तथा धानापुर के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
वहीं कंदवा थानाध्यक्ष राजीव मल्ल को वीएसओ टीम में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस स्थानांतरण सूची के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें