सकलडीहा तहसील व टाउन को अच्छी खबर : मिलेगी निर्वाध विद्युत आपूर्ति

b0c4b172124a
चुनाव को देखते हुए विद्युत उपकेन्द्र के सभी नया लगेगा पैनल

चार हजार के उपभोक्ताओं गर्मी में बिजली कटौती से मिलेगी निजात

चन्दौली,
सकलडीहा l लोकसभा चुनाव में तहसील मुख्यालय को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो इसके लिये बिजली विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। सकलडीहा तहसील और टाउन फीडर में हो रहे बार बार ट्रिपिंग को लेकर करीब दस लाख की लागत से नया पैनल लगाया जायेगा। इससे चुनाव बाद भी तहसील और टाउन के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेागा।

फोटो: विद्युत उपकेन्द्र पर नया पैनल लगाने के लिये आया हुआ


सकलडीहा तहसील मुख्यालय को विद्युत आपूर्ति के लिये दो करोड़ की लागत से पूर्व की सरकार में विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया था। वर्षो बाद तहसील मुख्यालय के फीडर में तकनिकी खराबी के कारण बार बार पैनल जल जाने के कारण घंटों आपूर्ति ठप् हो जाता है। बीते दिनों पैनल खराब हो जाने के कारण दो दिनों तक ग्रामीण फीडर से आपूर्ति जोड़कर तहसील मुख्यालय और टाउन को आपूर्ति किया गया।

 लोकसभा चुनाव को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों की तत्परता से नया पैनल होली बाद लगाने की प्रकि्रया शुरू किया जायेगा। नया पैनल लग जाने से तहसील और टाउन के करीब चार हजार से अधिक उपभोक्ता और तहसील,सीओ, डायट और ब्लॉक मुख्यालय को निर्वाध विद्युत आपूर्ति होगा।

 इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि नया पैनल आ गया है। हेाली बाद लगाने का काम किया जायेगा। जिससे चुनाव के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति हो सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *