विशेषरपुर मे कुड़ा राजवाहा नहर की पुलिया ढही

83373e94f564
चार वर्ष पहले लगा था चेतावनी बोर्ड, स्कूली बच्चों को 2- 3 किमी तय करना होगा
चंदौली,सटीक संवाद। जिले के नौगढ़ ब्लाक के विशेषरपुर मे मुसहर बस्ती प्राईमरी स्कूल के सामने जल स्तर बढ़ने से कुड़ा राजवाहा नहर की पुलिया शनिवार की रात ढह गई. जिससे आम जन का आवागमन बन्द हो गया. ढही पुलिया पर चार वर्ष पहले चेतावनी बोर्ड लगा था, लेकिन अधिकारी सोये रहे और बोर्ड भी उखड़वा कर ले गये. स्कूल आने वाले बच्चो को 2-3 किमी दूर की रास्ता तय करना होगा.

ग्रामीणों का आरोप है कि सिचाई विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है. कई बार शिकायत के बाद भी इसका निर्माण नहीं करा पाये और आज ढह गई. संजोग बढ़िया रहा कि रात को ढही अन्यथा दिन मे ढही होती तो किसी न किसी का जान जोखिम मे जरूर पड़ता. अब तो पढ़ने वाले बच्चों और राहगीरों को 2-3 किमी की दूरी तय करना होगा. 
उन्होंने भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार और जिला संयोजक रामचंद्र राम को सूचना दिया तो उन्होंने मौके पर जाकर निरिक्षण किया. ग्रामिणों की मांग को सुना. तत्पश्चात अधिकारियों से मांग किया कि आवागमन के लिए शीघ्र ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाय और जल्द ही पुलिया निर्माण कराया जाय. अन्यथा यहाँ के लोगों को बहुत बड़ी समस्या झेलना पड़ेगा. अधिकारी उनकी मांगो को जल्द पूरा नहीं करते हैं तो वे एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें