रेलिंग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत

48b5169b4b6a
चंदौली,
चहनियाँ l क्षेत्र के लोलपुर गांव में मथेला बलुआ सराय रजवाहा पर बनी पुलिया काफी दिनों से रेलिंग विहीन हो गयी जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती l ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक इस बावत अवगत कराया गया लेकिन किसी ने इसपर सज्ञान नहीं लिया l शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हो जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि l


फोटो : लोलपुर में रेलिंग विहीन पुलिया


भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह ने बताया कि मथेला रजवाहा पर लोलपुर में बनी पुलिया काफी दिनों से रेलिंग विहीन है जिसपर रोज चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन का आवागमन चालू रहता है l पुलिया के रेलिंग विहीन होने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती l जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिया की रेलिंग बनाने की मांग किया l

वहीं सिचाई विभाग के जे.ई.अजय पटेल ने बताया कि लोलपुर पुलिया सरकारी नहीं है उसको ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकतानुसार बनवाया है l जिसकी चौड़ाई कम है l रेलिंग बना देने पर चार पहिया वाहन का आवागमन बन्द हो जायेगा l फिर भी दुर्घटना को देखते हुए मार्च तक पुलिया की रेलिंग बनवा दी जायेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें