यौन शोषण की शिकार युवती न्याय के लिए दर दर भटक रही
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने के बजाय सुलह समझौता का बना रही दबाव, एसपी ने न्याय दिलाने का दिया आश्वासन
चंदौली। जिले के थाना अलीनगर क्षेत्र के एक गांव की यौन शोषण का शिकार एक युवती न्याय की तलाश में दर-दर भटक रही है. वह शनिवार को तहसील सकलडीहा में लगे जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एक बार फिर न्याय की उम्मीद लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे से मिली. इस दौरान एसपी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है.
अलीनगर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शनिवार को सकलडीहा तहसील में लगे जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहरीर देकर विनोद गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी C – 33/2/10 A हरीनगर छित्तूपुर सिगरा वाराणसी पर वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, दूसरी शादी करने और उसे इन्कार करने तथा पूछने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देने, उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाई है. उसने यह भी कही कि विनोद गुप्ता रेलवे में टी टी है और ऊंची पहुंच वाला है तथा राजनितिक सत्ताधारियों से उसका काफी तालमेल है. जिससे थाना अलीनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लेने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रहा है और मुझपर सुलह समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है.
इस बाबत पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांघे ने बताया कि थाना अलीनगर पुलिस द्वारा पूर्व में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।