जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन

4bb4e6c170fc

उद्घाटन मैच में पांच- चार से विजेता बना मध्य प्रदेश,

चंदौली, 1फरवरी 2025। अमर वीर इण्टर धानापुर के खेल मैदान पर शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच भब्य तरीके से जमील खान ज़िद्दी मेमोरियल फुटबॉल कप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का 54वां आयोजन किया गया, जिसमें उद्घाटन मैच खेलते हुए दोनों टीमें बराबर एक दूसरे पर दबाव बनाए रखा अंततः पेनालिटी शूट आउट में मध्य प्रदेश की टीम ने बिहार को 5-4 से परास्त करके आगे के मैच हेतु अपना रास्ता साफ किया
 

   

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परवेज़ खान प्रबन्धक पी के एस पब्लिक स्कूल चिरैयाकोट मऊ व विशिष्ट अतिथि यूनुस खान अध्यक्ष पीकेएस पब्लिक स्कूल चिरैयाकोट मऊ ने आयोजक समिति आज़ाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग का झंडारोहण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, साथ ही गेंद को किक कर प्रतियोगिता का आगाज़ भी किया.
 अपने सम्बोधन में अतिथि द्वय ने सर्वप्रथम धानापुर की शहीदी धरती को सलाम करते हुए कहा कि आज़ादी के क्रांतिकारियों की इस धरती पर पहली बार आकर जो फक्र महसूस हुआ उसका वर्णन शब्दों में कर पाना असंभव है, इसी क्रम में अतिथियों ने कहा कि खेल और उससे जुड़ी प्रतियोगिताएं जहां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण सृजित करती हैं वहीँ समाज को प्रेम और सौहार्द का संदेश भी देती हैं.
इस दौरान उकनी बीरम राय कम्पोजिट विद्यालय की बच्चियों द्वारा मनोहारी स्काउट कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों से पुरस्कार व तालियां बटोरने में सफल रहीं. आयोजक सोसाइटी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए कामरान खाँ द्वारा बनाया हुआ उनका पोट्रेट व स्मृति चिह्न देकर उनका इस्तकबाल किया गया.
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सरपरसत शाहनवाज खाँ, अध्यक्ष तौहीद खाँ, उपाध्यक्ष इबरार खाँ, सचिव सरफराज अहमद खाँ, उप सचिव अशोक मिश्रा, बाबू अली खाँ, इमरान खाँ, जफरुद्दीन मकुनी, नेसार खाँ, अबुल मोहसिन खाँ, मंसूर खाँ, सरफराज संजू, हकनावज खाँ, इबरार खाँ, गूफरान हीरो, कमेंट्री कामरान खाँ, अतिफ खाँ व संचालन जेपी रावत ने किया.
 कल का मैच कैमुर 11 बिहार बनाम उसीआ ग़ाज़ीपुर के बीच खेला जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *