चंदौली पुलिस ने निर्जला के हत्यारो को पकड़ने में लगा दी 90 दिन

aa33f4e5aa59
रीना-राजनाथ के प्रेम प्रसंग को जान जाना बना था काल 

रीना ने अर्केष्टा नाच देखने के लिए अपनी दो बेटियों के साथ निर्जला को भी ले गई थी

चंदोली। जनपद की पुलिस ने नौगढ़ क्षेत्र की 12 वर्षीय निर्जला के हत्यारे को पकड़ने में 90 दिन बाद सफलता पाई। जमुना चौकीदार के झोपड़ी के पास बीते 17 जून को शव बरामद हुआ था। परिजन के शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी रही।


फोटो : नौगढ़ थाने में गिरफ्तार रीना व राजनाथ 


पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश चंदौली पुलिस द्वारा अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाई लगातार जारी हैजिसके क्रम में नौगढ़ थाने की पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 12 वर्षीय निर्जला की हत्या में वांछित राजनाथ पुत्र नखडू उम्र 40 वर्ष नि0 विनायकपुर और रीना देवी पत्नी चन्द्रिका उम्र 38 वर्ष नि0 मलेवर कठार थाना स्थानीय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


बताते चलें कि दिनांक 16/17.06.2024 की रात्रि रीना देवी पत्नी चन्द्रिका अपनी दो लड़कियो व पड़ोस के देवर धीरज की लड़की निर्जला उम्र करीब 12 वर्ष को लेकर पड़ोस के गांव विनायकपुर नाँच देखने गयी थी, उसके देवर की बेटी निर्जला घर वापस नहीं आयी जब कि रीना अपनी दो पुत्रियों व धीरज की बेटी के साथ अपने घर वापस आ गयी। 

दिनांक 17.06.24 की सुबह निर्जला का शव जमुना चौकीदार के झोपड़ी के पास पाया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनावरण हेतु सर्विलांस, एस.ओ.जी, क्राईम ब्रांच व थाना की टीमें गठित कर सघन प्रयास किया जा रहा था । 
 
पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि रीना देवी पत्नी चन्द्रिका व विनायकपुर गांव के निवासी राजनाथ का अवैध प्रेम प्रसंग था जिसके बारे में निर्जला जान गयी थी और रीना व राजनाथ को इस बात का डर था कि कही वह घर वालो से ना बता दें इसलिए रीना व राजनाथ द्वारा निर्जला की हत्या करने की साजिश रची गयी। उन्होनें साजिश के तहत निर्जला की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद घटना को दूसरा रूप देने के लिए मृतका के कपड़े को अस्त व्यस्त कर दिया। घटना के पश्चात राजनाथ द्वारा रीना को फोन कर घटना बताई गयी और राजनाथ द्वारा रीना को चुपचाप घर जाने हेतु कहा गया तत्पश्चात रीना अपनी बच्चियो को लेकर घर चली गयी और निर्जला के बारे में उसके घर व किसी को नहीं बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *