चंदौली पुलिस ने 216 वाहनों का किया चालान

तीन लाख रुपये राजस्व का जुर्माना अधिरोपित किया
वाराणसी से बिना परमिट व बिना फिटनेस पर आ रहे ऑटो का भी किया जा रहा चालान
चंदौली।यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस टीम द्वारा बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर,बिना हेलमेट,बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उल्ल्घन करने वालो पर लगातार कार्रवाई जारी है। जिसके क्रम में रविवार को 216 वाहनों का चालान करते हुए 3,09,500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर यातायात अभियान चलाकर आमजन व वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया
साथ ही सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं उल्ल्घन करने वाले 216 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गयी है तथा 3,09,500 रूपयें का राजस्व कारित किया गया है। यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज 216 वाहनों का चालान किया गया है और 309500 रूपये राजस्व कारित किया गया है।