सिलौटा में 55 लाख से सड़क-नाली का लोकार्पण

6b3f6adb35e1

आधा दर्जन गांवों के लोगों को मिलेगा आवागमन व जल निकासी का समाधान

चंदौली के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को सिलौटा गांव में कुल 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने 35 लाख की लागत वाली सड़क का शिलान्यास और 20 लाख की लागत से बने नाली का फीता काटकर लोकार्पण किया। इन कामों से सिलौटा व आसपास के लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन एवं पानी निकासी संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

स्थानीय जरूरत और समस्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलौटा गाँव के कई हिस्सों में वर्षा और जलभराव के कारण घरों से पानी निकलने में समस्या बनी रहती थी, और गांव में आने-जाने वाला मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। खराब सड़क कारण चार पहिया वाहनों व राहगीरों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं के समाधान की ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद विधायक सुशील सिंह ने पहल की।
विकास कार्य पूर्वांचल निधि एवं विधायक निधि के माध्यम से कराए गए। सड़क निर्माण के लिए लगभग 35 लाख रुपये पूर्वांचल निधि से आवंटित किए गए जबकि नाली निर्माण के लिए लगभग 20 लाख रुपये विधायक निधि से प्रदान किए गए।
विधायक ने बताया कि नाली निर्माण से गांव में पानी निकासी की समस्या समाप्त होने की आशा है और सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में सुगमता होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत उपाध्याय ने की और संचालन रामजी तिवारी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व ज़िपं सदस्य सुशील सिंह जनौली, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, रमेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, हरिवंश उपाध्याय, नंदकुमार पांडेय सहित अनेक स्थानीय नेता और नागरिक मौजूद रहे। किसान और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने विधायक की पहल की सराहना की।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इन विकास कार्यों से न केवल रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा होगी बल्कि आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी बेहतर होगी। साथ ही उचित जल निकासी से स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़े लाभ भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *