सकलडीहा में अवैध पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ अभियान

Uncategorized

एक पैथोलॉजी सेंटर पर कार्रवाई, अन्य संचालक शटर गिराकर फरार, 


चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच के दौरान एक पैथोलॉजी सेंटर को बंद कराया गया, जबकि अन्य संचालक शटर गिराकर फरार हो गए। यह अभियान मरीजों की सुरक्षा के लिए जारी रहेगा। 

फोटो: एडिशनल सीएमओ डॉ संजय कुमार सिंह व वरिष्ठ डॉ संजय यादव 

जिले में अवैध पैथोलॉजी सेंटरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर ऐसे अभियान चलाता रहता है। गुरुवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव के साथ सकलडीहा कस्बा, बथावर और अन्य कस्बों में जांच की।
सकलडीहा कस्बे में संचालित एक पैथोलॉजी सेंटर पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संचालक पंजीकरण से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।जांच अभियान की भनक लगते ही अन्य कई पैथोलॉजी संचालक अपना सेंटर बंद कर मौके से भाग गए। 
एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिस पैथोलॉजी सेंटर को बंद किया गया है, उसके संचालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन वे उन्हें प्रस्तुत नहीं कर पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों पर लगाम लगाना ताकि गलत रिपोर्टिंग से मरीजों के स्वास्थ्य को खतरा न हो। यह अभियान लगातार अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटरों को बंद कराने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *