पूर्व सैनिक कैप्टन वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन

0edbcc8c8bd5

गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई सलामी, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,पूर्व सैनिको ने अमर रहे के लगाए नारे 

सकलडीहा, (चंदौली)। सेवानिवृत्ति पूर्व सैनिक कैप्टन वशिष्ठ नारायण मिश्रा का 94 वर्ष की उम्र मे उनके निवास बंशीपुर मे स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की दुखद सूचना प्राप्त होते ही वेटरन्स एसोसिएसन के स्थानीय कार्यकर्ता पदाधिकारी और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने तत्काल उनके निवास पर पहुंचकर पूर्ण सैन्य सम्मान प्रदान किया।

दिवंगत पूर्व सैनिक को पूर्व सैनिको भाइयों ने तिरंगे के साथ उनका सम्मान कर गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सलामी दी। यह परंपरा भारत सरकार के केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है, जिसमें पूर्व सैनिकों को शहीदों के सम्मान मे दिया जाता है।
मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी मे बताया कि तहसील सकलडीहा के गांव बंशीपुर निवासी कैप्टन वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने 32 साल भारतीय सेना के एजुकेशन कोर मे सेवा किया। 1971 और 1974 के भारत पाक युद्ध में भागीदारी कर राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार एवं समस्त सैनिक बंधुओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। 
जगह जगह रास्तों मे कैप्टन विभूति मिश्रा अमर रहे के नारे लगते रहे। अंतिम संस्कार बलुवा घाट पर पूर्ण सम्मान के साथ संपन्न हुआ। कैप्टन विभूति मिश्रा अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री के साथ भरा पूरा परिवार छोड़कर घर पर अंतिम सांस ली। जिले के युवाओं के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहे.
 अंतिम विदाई मे जिले का पूर्व सैनिक संगठन वेटरन्स एसोसिएसन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी कैप्टन राजेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ सिंह जिला सचिव गुलाम अली भोला यादव एवं संगठन के अन्य सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed