शहीदगांव के एनसीसी कैडेटों ने किया बृक्षारोपण

जामुन, सागौन, सेमल, अमरुद आदि के लगाए 55 पौधे, ग्लोवल वार्मिंग की बढ़ती दर को कम करने तथा तापमान नियंत्रण और मौसम की सही स्थिति , स्वास्थ्य के लिए पेड़ की महत्वपूर्ण भूमिका है – मेजर
चंदौली, धानापुर। क्षेत्र के अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव चंदौली में मंगलवार को एनसीसी कैडेटों ने “ईच वन प्लांट वन” कार्यक्रम के अंतर्गत जामुन, सागौन, सेमल, अमरुद आदि के 55 पौधो का बृक्षारोपण किया. साथ ही इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लिया.
इस अवसर पर मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि ग्लोवल वार्मिंग की बढ़ती दर को कम करने तथा तापमान नियंत्रण और मौसम की सही स्थिति , स्वास्थ्य के लिए पेड़ की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसलिए हर व्यक्ति को पौधा लगाकर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं रखनी चाहिए.
वृक्षारोपण का कार्य 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह सेना मेडल के आदेशानुसार किया गया. इस अवसर पर कैडेटों में साहब, अमित, विवेक, स्वेता, आकांक्षा, सहित अन्य कैडेट उपस्थित रहे।