नई बाजार की छात्रा अनु श्री राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में दुसरे स्थान पर

b18c09fc9503
चन्दौली,
सकलडीहा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार सकलडीहा की छात्रा अनु श्री ने 150में 149अंक पाकर  जिले में दूसरा रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी विद्यालय की अंशिका मौर्य ने 33 वीं रैंक और संध्या गुप्ता ने 89 वें रैंक को प्राप्त किया । इस सफल पर बच्चों को शासन द्वारा 500रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा तक प्राप्त होगी इस सफलता से विद्यालय में हर्ष व्याप्त है।



 प्र.अ.जमील अहमद ने बताया की इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और अध्यापक अरुण रत्नाकर सहित समस्त अध्यापकों को जाता है। अरुण रत्नाकर ने बताया की बच्चों की इस सफलता से बाकी बच्चों को प्रेरणा मिलेगी आगे और कड़ी मेहनत कर बच्चे आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम लायेगे वहीं ज्योति भारद्वाज सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने खुशी जाहिर कर बच्चों की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर धर्मराज प्रसाद सुरेश कुमार सतीश कुमार मृत्युंजय बनारसी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें