सकलडीहा में विशाखा दिशा निर्देश प्रशिक्षण का आयोजन

नव प्रवेशी छात्र- छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित
चंदौली। जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में सभी नव प्रवेशी छात्र- छात्राओं को विशाखा दिशा निर्देश के आधार को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि विशाखा दिशा निर्देश किसी भी संस्था में कार्यरत महिलाएं, अध्यनरत छात्राओं को अपने अधिकार को जानना चाहिए।
संस्थान में किसी भी तरह का यौन उत्पीड़न की शिकायत का तत्काल निराकरण होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सभ्य समाज में महिला उत्पीड़न की जगह नहीं होनी चाहिए। हमारे संविधान में सभी को एक समान अधिकार दिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉक्टर सीता मिश्रा, डा मीनू श्रीवास्तव, श्रीमती सरिता, डॉ रीता वर्मा, डॉ अभय वर्मा, डॉक्टर सुशील कुमार सिंह तथा अत्यधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।