चंदौली पुलिस की नशेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

55ba9f1aaa38
चंदौली, 7 मार्च 2026: वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशों पर चंदौली पुलिस ने शराब की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर (IPS) के नेतृत्व में सभी थानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

अभियान में खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंटबाजी, छेड़खानी और अवैध अतिक्रमण करने वाले 58 लोगों पर नकेल कसी गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बरती गई। शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों की संवेदनशील जगहों पर फोकस किया गया।
 (धारा 292 BNS के तहत)उद्देश्य: नशे के आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान से जागरूकता, परिवारों पर प्रभाव कम करना आदि को लेकर चंदौली पुलिस न केवल कार्रवाई कर रही, बल्कि लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित भी कर रही है। यह अभियान जनपदव्यापी निरंतर जारी रहेगा, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *