चंदौली में संविधान दिवस मनाने को लेकर तैयारियां जोरो पर- अर्जुन आर्य

f973019e9bbb
लोगों को जोड़ने की कवायद तेज, संविधान में मौलिक अधिकारों से करा रहे रूबरू, बाबा साहब के योगदान की चर्चा 
चंदौली, जिला मुख्यालय पर संविधान दिवस मनाने को लेकर लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति की तैयारियां जोरो पर चल रही है. समिति के लोग गांव गांव बैठक कर संविधान में मौलिक अधिकारों से लोगों को रूबरू करा रहे हैं, लोगों को जोड़ने की कवायद तेज हो गई. बाबा साहब डॉ अंबेडकर के देश के प्रति संविधान निर्माण में दिए गए अहम योगदान को लोगों के बीच में चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

फोटो: साईं सराय गांव में बैठक करते हुए 

इसी क्रम में रविवार को बरहनी ब्लॉक के अमडा और फिर देर शाम सकलडीहा ब्लॉक के साईं सराय गांव में बैठक कर बाबा साहब के विचारों को लोगों के बीच में रखा. अर्जुन प्रसाद आर्य ने बताया कि बाबा साहब न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित करने के लिए संविधान का निर्माण किया. संविधान देश के लिए सर्वोच्च कानून है जो सरकार का ढाँचा तय करता है, नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है, और सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देता है. इसकी महत्ता इस बात में है कि यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है. यह सरकार और नागरिकों के बीच संबंध को नियंत्रित करता है और एक स्वतंत्र न्यायपालिका प्रदान करता है.

फोटो : अमडा गांव में बैठक करते हुए 

एड रामजन्म बागी ने बताया कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है, जो सभी नागरिकों और सरकारी संस्थाओं के लिए बाध्यकारी है. यह संसदीय स्वरूप वाली एक लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना करता है, जहाँ जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है. यह सभी नागरिकों को भाषण, अभिव्यक्ति, समानता और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है.
सामाजिक न्याय और समानता: यह वंचित समुदायों के लिए आरक्षण जैसे प्रावधानों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देने, भारत की विविधता को मान्यता देने के साथ साथ अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा करता है. स्वतंत्र न्यायपालिका की स्थापना करता है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय देश का सर्वोच्च न्यायालय है. यह सरकार (व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका) की रचना, शक्तियों और कार्यों को परिभाषित करता है.
इस मौके पर लल्लन कुमार, एड अरुण कुमार, रामसुभास, प्रेम शंकर, अरविंद कुमार पंकज, आनंद कुमार, इंदु देवी, पुष्पा देवी, हीरामनी, सुशीला, मंजू, साधना, अरुण कुमार मौर्य, संजय कुमार दिनकर, राधिका देवी, माया, हरीश, शिवांशु, आराधना, अमरेंद्र, शानू, अजय,  महेश, विनोद, भानु, रजनीश, नरेंद्र सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में संबल प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *