अनुशासन ही छात्र जीवन को महान बनाता है-डॉ अखिलेश

fffc432c4181
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चहनिया(चंदौली ):——-कस्बा स्थित बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में बोर्ड परीक्षा एवं कैरियर संबधित कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डा0 अखिलेश अग्रहरि व दिल्ली से आए रिसोर्स पर्सन मुख्य वक्ता तारिक सिद्दीकी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यशाला 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था।

 बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल चहनिया में बोर्ड परीक्षा को लेकर कार्यशाला के आयोजन मे चर्चा करते छात्र और वक्ता

मुख्य वक्ता तारिक सिद्दीकी ने बच्चों को उनके कैरियर से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि आज के परिदृश्य में इस बात का चयन सबसे पहले होना चाहिए कि आपका विषय को लेकर लगाव और विषय पर पकड़ कितनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में अच्छा किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को कहा प्रतिस्पर्धा में स्किल डेवलपमेंट जरूरी हो जाता है इस विषय पर काफी जानकारी दिया।


 उन्होंने ऑडियो विजुअल माध्यम से और थ्री ईडियट्स मूवी को लेकर बच्चों को काफी मनोरंजक तरीके से समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के तैयारियों के दौरान ग्रुप डिस्कशन से आप खुद के अंदर कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकते हैं और परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त कर सकते हैं। जीवन में सफल होने के लिए आपका लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। आज के समय में इंसान हर क्षेत्र में अच्छा कर सकता है और सफल हो सकता है।


इस दौरान डा0 अखिलेश अग्रहरि ने बच्चों के साथ खुद को जोड़ते हुए बच्चों को परीक्षा के दौरान अनुशासन का कितना महत्व हो जाता है इस पर फोकस करते हुए कहा कि अनुशासन व्यक्ति के अंदर जीवन के हर मोड़ पर बहुत जरूरी हो जाता है।बच्चें परीक्षा की तैयारियां कैसे करें इस पर उन्होंने कहा कि यहां भी अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। एक अनुशासित दिनचर्या का अनुसरण करते हुए आप ईमानदारी से तैयारी करें। साथ ही अच्छे खान पान और अच्छी नींद को लेना भी बहुत जरूरी है। तनाव मुक्त रहकर तैयारी करें और परीक्षा कक्ष में भी जो प्रश्न आ रहें हैं उन्हें पहले सॉल्व करें और तनाव मुक्त रहकर दूसरे प्रश्नों पर विचार करें।

इस दौरान डा0 अग्रहरि ने बच्चों से परीक्षा में लेखन शैली कैसी होनी चाहिए इस पर भी बच्चों से चर्चा किया और समझाया भी।प्रश्नोत्तरी सत्र बच्चों के लिए बहुत अच्छा रहा और बच्चे उत्साहित भी रहे।इस दौरान रत्ना सागर आशीष शर्मा, सतेंद्र, अनिल श्रीवास्तव, आरिफ खान, अभिषेक यादव, जयंत उपदेश, कुंदन सिंह, आलोक सिंह, वाचस्पति आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed