चतुर्भुजपुर अमावल सीसी रोड के किनारे ग्रामीणों ने किया पटरी बनाने की मांग

b0557b4ec66c
चंदौली,
सकलडीहा, क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में बीगत माह लोक निर्माण विभाग की ओर से 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया गया। यह सड़क अमावल से सकलडीहा रेलवे स्टेशन को जोड़ती है। लेकिन इस सड़क की पटरी नहीं बनाई गई। जिससे आमने-सामने चार पहिया वाहन आने पर निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे आए दिन वाहन चालकों व राहगीरो में वाद-विवाद होता रहता है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाते हुए पटरी निर्माण की मांग किया है।


फोटो: चतुर्भुजपुर सीसी रोड के किनारे मुश्किल से गुजरती वाहन


 चतुर्भुजपुर कस्बा में अमावल मार्ग की स्थिति बदतर थी। बरसात के दिनों में यहा काफी जलजमाव हो जाता था। इस पर लोक निर्माण विभाग की तरफ सीसी रोड का निर्माण बीते एक माह पूर्व किया गया। ग्रामीण अन्नू जायसवाल,विनीत सिंह,संत,मिंटू,सदीक का आरोप है कि पूर्व में बनी सड़क से भी इस सीसी रोड की चौड़ाई कम है। निर्माण के समय इसका विरोध भी किया गया। मौके पर पहुचे विभाग के जेई सहित अन्य अधिकारियों के आश्वासन पर काम हुआ।

 लेकिन न तो सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई,और न ही आज तक सड़क की पटरी बनी।जबकि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग व ट्रेन पकड़ने वाले यात्री आते जाते है। जिसके कारण इस मार्ग पर दो वाहन आमने-सामने आने पर नही निकल पाते।कोई भी एक वाहन को 100 मीटर पीछे जाना होगा तभी निकल पाता है। ग्रामीणों व व्यापारियों ने जिला प्रशासन से पटरी निर्माण की मांग किया है।

इस बावत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी लेकर पटरी निर्माण कार्य कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *