सकलडीहा मुख्य मार्ग पर भारी जलभरॉव से फजीहत

b1ecc8b0847a
राहगीरों का पैदल चलना हुआ दुभर, दूकानदारो का कारोबार दिनभर रहा प्रभावित 

चंदौली। जहां एक तरफ बारिश होने से धान की फसल लहलहा रही है एवं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जनपद के सकलडीहा मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण भारी जलभरॉव हो गया है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। 


फोटो : सकलडीहा कस्बा से स्टेशन मार्ग पर भारी जलभरॉव से फजीहत झेल रहे राहगीर 


मंगलवार को सुबह से ही सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण सकलडीहा चंदौली और चहनिया मार्ग, सकलडीहा कस्बा से रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग, तहसील मार्ग, कॉलेज मार्ग, कॉलेश्वर मंदिर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो गई है। 


फोटो: सकलडीहा मुख्य मार्ग पर भारी जलभरॉव से फजीहत झेल रहे राहगीर 


जहां वाहन सहित पैदल राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।बरसात के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है, तथा दुकानों के सामने जलभरॉव के कारण दिनभर कारोबार प्रभावित रहा। वहीं बारिश का पानी धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हो रहा है एवं मौसम के खुशनुमा मिजाज से कस्बावासियों को उमस भरी गर्मी से निजात और राहत भरी जिंदगी मिली है। 

इस बाबत व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि पानी निकासी के लिये सांसद और विधायक को अवगत कराया गया है। शीध्र ही समस्या का समाधान दिलाने का आश्वासन दिया है।

जिला पंचायत से सड़क निर्माण नहीं होने से बढ़ी परेशानी

सकलडीहा कस्बा की मुख्य मार्ग जिला पंचायत के अर्न्तगत आती है। पिछले कई साल से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात होने पर जगह-जगह जलभरॉव की स्थिति हो जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के. सोनी ने जिला पंचायत सदस्य व जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *