चंदौली में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत,

c86e497a4ec1
एक बकरी चराने के दौरान चपेट मे आया तो दूसरा कैंसर से पीड़ित होने पर कटकर जान दी 

चंदौली , जनपद के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत सकलडीहा रेलवे स्टेशन और तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर दो लोगो की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप बकरी चरा रहे थे तो दूसरा सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर कटकर जान दे दिया।अलग-अलग स्टेशन पर दो लोगो के कट जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।



ओनावल गांव के कल्लू राम (55) बताया जाता है कि कैंसर से पीड़ित थे।ये सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई।तो वही दूसरा घटना तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप हुआ।यहा नोनार गांव निवासी डोमन पाल रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रहे थे।तभी किसी ट्रेन की जद में आ गए।जिससे इनकी मौत हो गई।



सूचना पर पहुची पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।दो लोगो की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक शव को पीएम के लिये भेजा गया दूसरा शव को जीआरपी दिलदारनगर ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *