देव दीपावली को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले गंगा सेवा समिति अध्यक्ष, दिया पत्रक ।

49369ff58b05

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चहनियाँ (चंदौली) : दीपावली से पूर्व बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर देव दीपावली पर्व को सफल बनाने के लिए गंगा सेवा समिति अध्यक्ष व भाजपा नेता ने कैबिनेट मंत्री से चर्चा किया । कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आश्वासन दिया ।

    वाराणसी सर्किट हाउस मे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को पत्रक देते दीपक जायसवाल

गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में विगत 14 वर्षों से पश्चिम वाहिनी मां भागीरथी तट पर देव दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस बार 27 नवम्बर सोमवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल व भाजपा नेता डाॅ० अरबिंद पांडेय ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर पत्रक देते हुए बताया कि आने वाले देव दीपावली, छठ पूजा व एकादशी का स्नान के पूर्व घाट की साफ-सफाई, बैरीकेडिंग, प्रकाश की ब्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो । 

गंगा सेवा समिति अध्यक्ष व भाजपा नेता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के अतुलनीय सहयोग से इस बार भी देव दीपावली मंत्री जी के नेतृव में बड़े ही धूमधाम व भव्य तरीके से मनाया जाएगा । देव दीपावली में गंगा तट पर हजारों दीपों से घाट जगमगाएगा ।

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व लाग भी बनाया जायेगा । जिसमे मां गंगा के अविरलता को लेकर गोष्ठी का आयोजन होगा । कैबिनेट मंत्री ने आश्वाशन दिया है कि देव दीपावली को भव्य तरीके से मनाया जायेगा । उन्होंने देव दीपावली में बलुआ घाट पर शामिल होने का भी आश्वाशन दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed