डॉ अंबेडकर प्रतिमा हटाने की कोशिश को समर्थकों ने किया नाकाम

a9d207faa5fe

चौराहे पर गोलंबज बनाकर बीच में मूर्ति स्थापित करने की मांग, कहा चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखा जाय 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा चौराहे पर कई दशकों से लगी डॉ. अंबेडकर प्रतिमा हटाने की कोशिश को शनिवार की देर शाम भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नाकाम कर दिया. यहीं नहीं विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन से चौराहे पर गोलंबज बनाकर बीच में मूर्ति लगाने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने की भी मांग किया.

ज्ञातव्य हो कि कई दशकों से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा सकलडीहा चौराहे पर लगी है. जिसके लिए तत्कालीन प्रधान द्वारा तीन डिसमिल जमीन भी आवंटित है. चंदौली सकलडीहा वाया चहनियां मार्ग पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. जिसके जद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भी आ गई है. कार्य के दौरान आज शाम को कार्यदाई संस्था ने नाला की खुदाई कार्य करने के लिए प्रतिमा को हटाने की कोशिश में थी. इसकी सूचना मिलते ही समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया देखते ही देखते भारी भरकम भीड़ जूट गई. वहीं समर्थकों ने मूर्ति स्थल पर ही जिला प्रशासन और कार्यदाई संस्था के विरुद्ध जमकर होहल्ला मचाना शुरू कर दिया. तब तक सकलडीहा थाने की पुलिस की टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और कार्य रोकवा दिया. तहसील प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. 

वहीं लॉर्ड बुद्धा डॉ. अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि बीते तीन माह पूर्व से जिला प्रशासन ने चौराहे पर गोलंबज बनाकर मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया था फिर भी कार्यदाई संस्था ने न ही गोलंबज बनाया और न ही मूर्ति ही स्थापित किया और आज कार्यदाई संस्था मूर्ति हटाने की कोशिश में है. हम लोग अपने मसीहा का अपमान नहीं होने देंगे. जब तक चौराहे पर गोलंबज बनाकर मूर्ति स्थापित नहीं हो जाती है तब तक चैन से नहीं बैठेंगे.
इस दौरान आजाद समाज पार्टी जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु, अशोक कुमार गौतम, रमेश राम, आकाश कुमार गौतम, रेवती रमण, दिवाकर, सन्नी, अरबाज खान, राजवर्मा, मोनू, दिनेश, पंकज गौतम, दुलारे लाल, उमाकांत, विनोद कुमार, लालता प्रसाद, फूलचंद, ,शनि कुमार राव, शेरू निगम,आकाश कुमार जाटव सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *