नौ वर्षीय आयुष ने शतरंज प्रतियोगिता में मचाया धमाल

09764036e517
सात में से चार बाजी जीता, एक में बराबर, भविष्य मे शतरंज के खेल मे देश- प्रदेश के लिए अनंत संभावनाए समेटे हुए है.

वाराणसी, सटीक संवाद,31 अगस्त 2025। चंदौली जनपद का नौ वर्षीय आयुष सिंह ने सारनाथ वाराणसी मे शतरंज के प्रतियोगिता मे भाग लेकर धमाल मचा दिया. सात मे से चार बाजी जीता. एक मे बराबर किया. खास बात यह रही कि कोई भी प्रतिद्वंदी पचीस वर्ष से कम का नही रहा. इसे दो बजी मे मात देने वाले प्रतिद्वंदी एक बत्तीस वर्ष, दूसरे पैंतालीस वर्ष के रहे. 

प्रतियोगिता आज एक सितंबर को प्रातः से शुरू हो कर शाम तक चली. आयुष के पिता रविकांतसिंह ने जो गुरूचरन नगर, लेढूपुर वाराणसी मे रहता है. मूल निवास कुवर कुटीर, रानेपुर चंदौली का रहने वाला है. इस बालक ने चंदौली का मान बढ़ाया है और भविष्य मे शतरंज के खेल मे देश, प्रदेश के लिए अनंत संभावनाए समेटे हुए है.

आयुष अपने पिता रविकांत सिंह एवं बाबा श्रीप्रकाश सिंह के साथ ही गांव का भी नाम रोशन किया. इस खुशी से गांव वासियों और चहेतों में खुशियों की बौछार दिखी. लोगों ने भर भर कर शुभकामनाएं और आशीष दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *