शस्त्र का दुरूपयोग करने पर लाइसेंस निरस्त

dc777769c842
चन्दौली,
सैयदराजा थाना क्षेत्र के ग्राम हलुआ निवासी बृजभूषण सिंह उर्फ भूषण सिंह द्वारा शस्त्र का दुरूपयोग करने के आरोप मे चंदौली पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट एवं लोक अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तथ्यों/साक्ष्यों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट श्री निखिल टी फूंडे द्वारा एनपीबी पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश पारित किया गया है l

सैयदराजा थाना पर उपरोक्त के बिरुद्ध मु0अ0सं0 46/2023 धारा 323,325,506भादवि का अभियोग पंजीकृत है l अभियुक्त दबंग व मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है जिसके द्वारा वर्ष 2023 मे सहकारी समिति हलुआ पर चुनाव के दौरान शस्त्र प्रदर्शन करते हुए मारपीट की गयी थी l

 जिसके द्वारा कभी भी कोई अप्रिय घटना को कारित कर शांति भंग किया जा सकता है और कानून व्यवस्था को प्रभावित किया जा सकता है l प्रेषित आख्या व प्रस्तुत तथ्यों साक्ष्यों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्त का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *