अतिथियों के हाथो टैबलेट पाकर छात्र- छात्राएं गदगद

चंदौली, कमालपुर। महावीर प्रा0 आई टी आई व शारदा देवी महाविद्यालय कम्हारी जनौली में बुधवार को प्रधानाचार्य अखंडानंद तिवारी के नेतृत्व में निःशुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें एमए व आई टी आई के छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया.
शासन स्तर से छात्र, छात्राओं को बेहतर शिक्षा, तकनीकी रुप से सक्षम बनाने के लिए टैबलेट वितरण किया जा रहा है. मुख्य अतिथि प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय के हाथो टैबलेट पाकर आई टी आई व एम ए के छात्र छात्रा सुजाता कुमारी, अजीत, गौरव, अनुज राय, विवेक कुमार, शफीक आदि गदगद थे.
प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि शासन स्तर से प्रोत्साहित, तकनीकी रुप से सक्षम करने के लिए टैबलेट वितरण किया जाना काबिले तारीफ है. छात्राओ को टैबलेट से अपने जीवन को आगे बढ़ाने में सहयोग लेना चाहिए. टैबलेट से देश विदेश की जानकारी लेकर अपने भविष्य को मजबूत कर सकते है. छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए भविष्य मे बेहतर करने की नसीहत दिया.
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य अखंडानंद तिवारी ने आभार व्यक्त किया. इस मौके पर शिवकुमार यादव,संदीप दुबे,रोहित यादव, सत्यानंद त्रिपाठी, आदि रहे. अध्यक्षता सत्यप्रकाश उपाध्याय व संचालन अखंडानंद तिवारी ने किया।