चकिया में मवेशी चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, चार गिरफ्तार

f0dfa98d0c36
चकिया,चंदौली। थाना चकिया क्षेत्र के बमहोरा नाका गांव में शनिवार को मवेशी चोरी की कोशिश पुलिस की तत्परता से विफल हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को दबोचा, जिनमें से एक पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि चार अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बमहोरा नाका गांव में नीले रंग की मैजिक वाहन से कुछ मवेशी चोर पहुंचे थे। ग्रामीणों के जाग जाने पर सभी आरोपी वाहन से भाग निकले।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चकिया, जो एसओजी टीम के साथ पहले से ही वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ने संदिग्ध मैजिक वाहन की घेराबंदी कर गरला के आगे ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। 

घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *