बिहार शराब तस्करी का खेल बेनकाब, मुगलसराय पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा ,54 हजार की शराब बरामद

707c400a1264
चंदौली। अपराध और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 16.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, वीआईपी गेट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक ओला स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP65MT7990 से उतरकर पीठू बैग में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर पार्सल गेट के रास्ते रेलवे स्टेशन के अंदर होकर बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान तीनों के अलग-अलग बैग से 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब के 90 पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच 180 एमएल का था। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मुगलसराय से शराब खरीदकर बिहार ले जाते हैं, जहां अधिक कीमत पर बेचकर अवैध लाभ कमाते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आर्यन राज पुत्र अजय सिंह, निवासी ग्राम सुखनर, थाना सिरदल्ला, जिला नवादा, राजू कुमार पुत्र मनोज प्रसाद, निवासी बरियो, थाना नारदीगंज, जिला नवादा और राजीव रंजन पुत्र सतीश कुमार, निवासी गोपालपुर, थाना नेमदारगंज, जिला नवादा, बिहार के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 19 से 21 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 322/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मुन्शी यादव और कांस्टेबल राकेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *