गोतस्करी का वांछित इनामिया रोहतास से दबोचा गया

796f10c7d573

चन्दौली। थाना अलीनगर पुलिस टीम ने गोवध निवारण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत मुकदमे में वांछित और 25,000 रुपए का इनामी अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता (पुत्र: वीरेन्द्र कुमार गुप्ता), निवासी सरपनी वार्ड नं. 11, हाटा, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि दिनांक 28.08.2024 को सिंधीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लदे छह गोवंश बरामद हुए। उसी के आधार पर थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 202/2024 के अन्तर्गत धारा 3/5ए/5बी/8 (गोवध निवारण अधिनियम) तथा धारा 11 (पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना आरम्भ की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला के नेतृत्व में थाना अलीनगर टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03.07.2026 को जानकारी लेकर रोहतास (बिहार) के पास श्री राम वस्त्रालय के पास से अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता को अन्य स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह (चौकी प्रभारी आलूमील),
उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह (चौकी प्रभारी भूपौली), थाना अलीनगर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *