चंदौली जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद दिल्ली परेड में हुए शामिल

111520a1cae5
इन्होंने मोदी घाट पर गंगा आरती प्रारंभ करवाया, जल योद्धा के रूप में परेड देखने हेतु सरकार ने बुलाया था।
चहनियां (चंदौली)। जिले के जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में सरकारी निमंत्रण पर शामिल हुए।

फोटो: दर्शन निषाद 

मालूम हो कि दर्शन निषाद ने नमामि गंगे, पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के अन्तर्गत गंगा स्वच्छता कार्य एवं जागरूकता, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं डॉल्फिन संरक्षण जैसे कार्यों को उत्कृष्टता से करते आ रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्हें एक जल योद्धा के रूप में परेड देखने हेतु सरकार ने अतिथि के रूप में बुलाया था।
 इन्होंने मोदी घाट गंगा आरती प्रारंभ करवाया, मोदी घाट का नामकरण, गंगा किनारे माँ गंगा जी के मंदिर का जीर्णोद्धार और मियावाकी विधि से छोटा जंगल बनाने में सेवा, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से विशेष प्रशिक्षित गंगा प्रहरी बनकर जैव विविधता संरक्षण एवं डाल्फिन संरक्षण जैसेमहत्वपूर्ण कार्य किए हैं, इस लिये राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन महानिदेशक जी-अशोक द्वारा गंगा पुत्र एवं डॉल्फिन मैंन से सम्मानित किया गया।
सम्मान – पूर्व जल शक्ति कैबिनेट मंत्री सुश्री उमा भारती, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी जी ने भी सम्मान दिया एवं कुम्भ 2019 में महामहिम उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जी भी अपने हाथों कुम्भ में परमार्थ निकेतन आश्रम में सम्मान दिया है!।ये सभी निःस्वार्थ सेवा को देखकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी ने विशेष आमन्त्रित करके देश के 5 रत्नों में पर्यावरणविद से सम्मानित किए और मन की बात 100वें एपिसोड में सराहना भी किए।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिए गए पीएम सर के साथ फोटोग्राफ एवं कार्यों को झाँकी के माध्यम से 26th जनवरी 2026 को परेड राजपथ नई दिल्ली,और लखनऊ झांकी में करोड़ों लोगों की साक्षी बना! दर्शन निषाद नें बताया।
मुझे बहुत खुशी मिला प्रसन्नता हुई मैं और अच्छा परिणाम के साथ-साथ देश में ग्रीन सिटी को विकसित करने का प्रयास करूँगा, डाल्फिन संरक्षण करके विश्व में भारत का नाम रौशन करूँगा, इनके परिवार,समाज एवं जिला प्रशासन में खुशी की लहर हैं, इनको देखकर लाखों लोग जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *