चंदौली पुलिस ने छः गौ तस्कर को भेजा जेल

88d4165c74aa
चंदौली। नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा सोमवार को 12 गोवंशो को 06 गौ-तस्कर द्वारा पैदल हांककर वध हेतु बिहार ले जाते समय नरकटी जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस गो तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व अपराध में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाकर कार्यवाई कर रही है। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम के द्वारा नरकटी जंगल से 12 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते समय 06 अभियुक्तगण सुकालू मुसहर पुत्र स्व0 कैलाश मुसहर नि0 ग्राम मधुपुर मुसहर बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष, महेन्द्र राम पुत्र रामजीयावन नि0 ग्राम लोहरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनबद्र उम्र 28 वर्ष, गुड्डू राम पुत्र मिठाई राम नि0 ग्राम लोहरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 36 वर्ष, राजकुमार कुमार कोल उर्फ बल्ला कोल पुत्र नन्दलाल कोल नि0 मधुपुर कोल बस्ती बजार के पास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 26 वर्ष, समुन्दर मुसहर पुत्र पखड़ी बनवासी नि0 ग्राम लोहरा गुलरहवा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष, लल्लू बनवासी पुत्र प्रभु बनवासी नि0 ग्राम लोहरा गुलरहवा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा 03 अभियुक्त जंगल, झाडी व अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ के दौरान बताया गया कि हमलोग का एक सुसंगठित गिरोह है हम सभी लोग जनपद सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व जनपद मिर्जापुर के थाना अहरौरा व चुनार के आस पास ग्रामीण क्षेत्रो से गोवंशो को सस्ते दामो पर खरीद कर जंगल के रास्ते पैदल हांककर नरकटी जंगल गहिला बाबा के रास्ते लौवरी कला होते हुए बिहार प्रान्त ले जाकर ऊचे दामो पर बेच देते है और जो लाभ होता है आपस में बराबर बराबर बाट लेते है। यह कार्य हमलोग अपना व अपने परिवार के आर्थिक भौतिक दुनियाबी लाभ के लिये करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *