चंदौली पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

7574a5f6d915

कोर्ट में उपस्थित न होकर चल रहा था फरार, मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्लू पर कार्रवाई


चन्दौली, सटीक संवाद। जिले के थाना बबुरी की पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्लू पर रविवार को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. 

पखन्डू पुत्र स्व0 शिवनाथ उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम जरखोर थाना बबुरी जनपद चन्दौली  मु0अ0सं0 34/15 धारा 363, 366, 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में वांछित होने के बाद भी कोर्ट में उपस्थित न होकर मा0 न्यायालय के निर्देशों का अवहेलना कर रहा था.

 जिसके खिलाफ एनबीडब्लू निर्गत किया गया. इसके आधार पर बबुरी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.  
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजीत कुमार सिंह, का0 अरूण पटेल थाना बबुरी जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *