चांदी के आभूषणों की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, वाराणसी से ले जा रहा था पटना

7adcb29a8b29
रिपोर्ट ! विजय गुप्ता

चन्दौली,
डीडीयूनगर l लोकसभा चुनाव और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देशन में जीआरपी और आरपीएफ बल द्वारा रेलवे स्टेशन,सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 



इसी क्रम में दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 13 किलोग्राम चांदी के आभूषण प्राप्त हुए। बरामद जेवरात के बाबत कोई आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली जिले के विसुंधरी सकलडीहा निवासी रिंकू कुमार को जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दिलदार नगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी लेने पर उसके पास से 13 किलोग्राम चांदी के आभूषण प्राप्त हुए। 

बरामद आभूषणों की कीमत साढ़े पांच लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि पूछताछ के दौरान युवक द्वारा कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया। आगे वाराणसी आयकर विभाग को सूचना देकर विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *