खड़ान में घटिया इंटरलॉकिंग निर्माण पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

f0fb47fbc3f3

ब्लॉक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, निरीक्षण कराने की मांग पर अड़े 


धानापुर,(चंदौली)। ब्लॉक के खड़ान गाँव की दलित बस्ती में हो रहे घटिया इंटरलॉकिंग निर्माण पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध जताकर कार्य रुकवाया और ब्लॉक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप स्थलीय निरीक्षण करके मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग उठाई। इससे पहले खुले गड्ढे जैसी अन्य समस्याओं पर भी विरोध हुआ था।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत खड़ान के पूरब दलित बस्ती में बाबा साहब डॉ अंबेडकर प्रतिमा के पास से श्याम बिहारी राम के घर तक ग्राम पंचायत निधि द्वारा लाखों रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिसपर साइडवाल का निर्माण जमीन के ऊपर से ही किया गया है। लोग जोड़ी गई ईंट को हाथ से ही आसानी से उखाड़ दे रहे हैं। जो कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिया है।

उन्होंने इस इंटरलॉकिंग निर्माण को पूरी तरह से मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है ताकि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। वहीं आरोप लगाया कि इस कार्य से यह साबित हो रहा है कि सरकारी रुपए की बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है। निचले पायदान पर बैठे अधिकारी कर्मचारी सरकार की छवि को पूरी तरह से धूमिल करने पर तुले हुए हैं।
इस बाबत प्रधान पति बलवंत सिंह ने कहा कि विवादित जगह पर काम रोक दिया गया है। विरोध जताने वालों में पूर्व प्रधान सुग्रीव, रामलक्षन राम, सरजू राम, शोभनाथ राम, कैलाश राम, राजकुमार राम, सत्यवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *