किशोरी को भगा ले जानें वाले बाल अपचारी को पुलिस ने भेजा जेल

e35be7370ed6
चंदौली,शहाबगंज। थाना अंतर्गत एक गांव निवासिनी नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया। पीड़िता के पिता द्वारा आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने विवेचना करने के बाद शुक्रवार को बाल अपचारी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस निरंतर अपराध पर अंकुश लगाने का कार्य कर रही है। उसी कड़ी में शहाबगंज थाना अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले एक गांव के बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर  न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष ने बताया कि बाल अपचारी द्वारा नाबालिक युवती को शादी का झांसा देकर उसे भगा ले जानें और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के  विरुद्ध थाना शहाबगंज पर मु0अ0सं0 75/2024 धारा 137(2),87, 64 भारतीय न्याय संहिता, 3/ 4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) एस.सी./एस.टी. एक्ट में दर्ज कर विवेचना के दौरान कार्यवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *