मध्य प्रदेश में भी अपनी पाठशाला कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

42029d6c3237

100 बच्चों को स्कूल बैग वितरित,1 से 10वीं तक के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा।


मध्य प्रदेश। दिल्ली की सोशल फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा तहसील अंतर्गत बंदड़ी गांव में 1 मार्च 2026 को ‘चलो गांव: सर्वांगीण विकास मिशन’ के तहत ‘अपनी पाठशाला’ कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गरीब परिवारों के 100 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

केंद्र कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा। प्रोजेक्ट का पहला चरण शिक्षा पर केंद्रित है, जहां योग्य शिक्षक गरीब बच्चों को पढ़ाएंगे। आगे के चरणों में गांव का विकास, स्वास्थ्य, योग, खेल, कृषि, जल संरक्षण, पर्यावरण, स्वच्छता और नशा मुक्ति जैसे क्षेत्र शामिल हैं।अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने ग्रामीण बच्चों को डिजिटल ज्ञान से जोड़ने और शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

महासचिव नवीन कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और कुपोषण रोकथाम पर बल दिया। सरपंच मुकेश कुमार आंकोदिया ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार आंकोदिया ने वंचित बच्चों की समस्याओं को उजागर किया, जबकि संयोजक हरिओम आंकोदिया ने जमीनी कार्य का संकल्प लिया।
यह दिल्ली आधारित संस्था गरीबों के लिए निःशुल्क कोचिंग, सफाई अभियान और महिला सशक्तिकरण जैसे कार्य कर चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिले शामिल हैं। मध्य प्रदेश में श्योपुर इसका पहला प्रोजेक्ट है।संस्था के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार और महासचिव नवीन कुमार इसकी अगुवाई कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, महसचिव नवीन कुमार, ग्राम पंचायत हलगावाड़ा खुर्द के सरपंच मुकेश कुमार आंकोदिया, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार आंकोदिया, जगन्नाथ, राम सिंह, बद्रीलाल, रामकिश, जगदीश, नाथूलाल, बाबूलाल, रामकरण, जीवराम, महावीर, सुरेश कुमार, हमेराज, दुर्गाशंकर, शिवराज और शिक्षक हरिओम, तरुण, पेलवान, किशन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *